फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एक्यूआई 91 से बढ़कर 92 पर पहुंचा, तापमान में गिरावट

Wed, 18 Nov 2026 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद अब एक्यूआई में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार को शामली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 92 रहा, जबकि सोमवार को यह 91 दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

वहीं, तापमान में गिरावट से सुबह और शाम ठंड का असर बढ़ने लगी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई है।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह के अनुसार तापमान में गिरावट के साथ सुबह और शाम ठंड का असर बढ़ेगा। रात के तापमान में कमी आने से सुबह के समय हल्की धुंध छाने की संभावना भी बनी हुई है।
विज्ञापन


ठंड और प्रदूषण से बचाव के लिए बरतें सावधानी
सीएचसी अधीक्षक डॉ. दीपक के अनुसार मौसम में बदलाव और प्रदूषण का असर सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों पर पड़ सकता है। अस्थमा और एलर्जी के मरीज नियमित रूप से अपनी दवाएं लेते रहें। सुबह-शाम ठंड के समय गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकलें। धूल और धुएं वाले स्थानों पर जाने से बचें। जरूरी होने पर मास्क का इस्तेमाल करें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और बच्चों व बुजुर्गों को ठंडी हवा से बचाकर रखें। सांस लेने में परेशानी, लगातार खांसी या सीने में जकड़न होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें