शामली। जिले के एलम-कांधला एवं हिरनवाड़ा न्याय पंचायत में शत प्रतिशत उपभोक्ताओं का आधार कार्ड से लिंक किए जाने के बाद राशन विक्रेता की दुकानों को पाइंट आफ सेल मशीन उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें उपभोक्ताओं का लेखा जोखा उपलब्ध रहेगा।
एपीएस आटोमेशन योजना के तहत हर जिले में दो-दो नगर पंचायत और एक न्याय पंचायत को शामिल किया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी मदन सिंह यादव ने बताया कि शासन के निर्देश पर एपीएस आटोमेशन योजना के तहत पहले जिले में एक नगर पंचायत/ नगर पालिका परिषद को शामिल किया गया था। शासनादेश पर एलम और कांधला नगरपालिका परिषद के साथ न्याय पंचायत हिरनवाड़ा को शामिल किया गया है। उ
न्होंने बताया कि खाद्य आपूर्ति विभाग की एपीएस आटोमेशन योजना में नगरपंचायत/ नगरपालिका परिषद एवं न्याय पंचायत के शत प्रतिशत उपभोक्ताओं के राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक किया जाएगा। आधार कार्ड से उपभोक्ताओं के राशन कार्डों को लिंक करने के बाद राशन विक्रेताओं को पाइंट आफ सेल्स मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। उसके बाद राशन डीलर के पास कार्ड धारकों का लेखा जोखा पाइंट आफ सेल्स मशीन में उपलब्ध रहेगा। एलम में 85%, और कांधला 45% उपभोक्ताओं के राशन कार्डों को आधार कार्ड से जोड़ने का कार्य पूरा हो चुका है।