शामली में एम एस के रोड़ पर धूप से बचने के लिए कपड़ा लपेट कर स्कूटी पर जाती महिला । संवाद
शामली। अप्रैल महीने के दूसरे सप्ताह में ही मई जून जैसी गर्मी पड़ने लगी है। गर्म हवा चलने से लोग गर्मी में परेशान रहे। दोपहर में बाजार भी सूने नजर आए। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा।
अप्रैल के पहले दिन से ही गर्मी शुरू हो गई थी। तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी बढ़ती गई। दूसरा सप्ताह शुरू होते ही गर्म हवा भी चलने लगी, जिससे लोग परेशान रहे। गर्मी के तेवर को देखकर लोगों ने दोपहर में घर से निकलना कम कर दिया है। चिलचिलाती धूप के चलते बाजारों व सड़कों पर दोपहर में चहल पहल कम हो गई। बुधवार को सुबह से ही गर्मी पड़नी शुरू हो गई थी। चिलचिलाती धूप के कारण बाजारों में भी चहल-पहल कम ही नजर आई। इसका असर कारोबार पर भी पड़ा है। व्यापारी सुशील गर्ग ने बताया कि दोपहर में ग्राहक घर से बाहर निकलने से बच रहा है। इस वजह से दुकानदारी पर असर हुआ है।
लोग धूप से बचने के लिए कपड़े से सिर ढककर जाते हुए नजर आए, हालांकि इससे ज्यादा राहत नहीं मिल पाई हालांकि पिछले 24 घंटे में तापमान में कोई बदलाव नहीं आया। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस बना रहा। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन और रात के तापमान में वृद्धि होने के आसार है।