फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षु निशानेबाज निखिल का भारतीय खेल प्राधिकरण में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शामली रायफल क्लब के प्रशिक्षु निशानेबाज निखिल पुंडीर का भारतीय खेल प्राधिकरण में चयन होने पर क्लब पर खुशी का माहौल बना है।
विज्ञापन

गांव महावतपुर निवासी नेशनल शूटर निखिल पुंडीर दो साल से शामली रायफल क्लब पर निशानेबाजी का प्रशिक्षण ले रहा है। अपनी प्रतिभा के दम पर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उम्दा प्रदर्शन कर कई पदक जीत चुका है। क्लब के अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण की आवासीय योजना के तहत फरवरी में अलवर (राजस्थान) में हुए ट्रायल में एयर रायफल यूथ वर्ग में 388/400 स्कोर के साथ उच्च स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद शारीरिक व मेडिकल जांच में पास होने पर उसका चयन अलवर सेंटर के लिए हुआ है। वहां पर खिलाड़ियों की रहन -सहन, कोचिंग और खेल संबंधित सभी सुविधाओं की व्यवस्था भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा की जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूर्व में निखिल 40वी नार्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप 2021 जयपुर में 394/400 अंकों के साथ एयर रायफल यूथ वर्ग में कांस्य पदक, 44वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप 2021 लखनऊ में 391/400 अंकों के साथ रजत पदक और हाल ही में गौतमबुद्ध नगर में हुई 14वीं प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप 2022 में 594/600 अंकों के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन कर चुका है। वह टीम इंडिया के लिए चार सलेक्शन ट्रायल भी दे चुका है। निखिल के चयन पर क्लब क्लब अध्यक्ष मुकेश चौधरी, तपन मलिक, डॉ. विनीत चौहान, अभिनव निर्वाल, हिमांशु मलिक, पारस पंवार, मंटू सिंह, पीयूष शर्मा, संजीव कुमार, शेखर राठौड़, गुलजार आदि ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें