कक्षा नौ और 11 में रिक्त चल रही सीटों पर प्रवेश के लिए मांगे आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जवाहर नवोदय विद्यालय भैंसवाल शामली में शैक्षणिक सत्र 2027-28 में रिक्त सीटों के सापेक्ष कक्षा नौ और 11 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। इच्छुक विद्यार्थी और अभिभावक निर्धारित तिथि तक निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जिलाधिकारी आलोक यादव ने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन संचालित जवाहर नवोदय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा नौ और 11 में रिक्त सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। कक्षा नौ में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी cbseitems.nic.in/2026/nvsix_9 और कक्षा 11 के लिए cbseitems.nic.in/2026/nvsxi_11 पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। अधिक जानकारी के लिए विद्यालय पहुंचकर जानकारी कर सकते हैं।