फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सब जूनियर बालक कबड्डी टीम के चयन का ट्रायल कल

Sun, 27 Sep 2026 05:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह 11 बजे डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता सात से नौ अक्तूबर तक आजमगढ़ में होगी। इसके लिए सहारनपुर मंडल टीम के चयन को लेकर जिलास्तर पर ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
उप-क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी कुमार त्यागी ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल 29 सितंबर को शाम चार बजे गांव भैंसवाल स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। इसके बाद मंडलीय चयन ट्रायल एक अक्तूबर को सुबह 11 बजे डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को नगर पालिका या ग्राम पंचायत द्वारा जारी जन्मतिथि प्रमाण पत्र या आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। खिलाड़ियों की प्रविष्टि निशुल्क रहेगी। प्रतियोगिता में सब जूनियर बालक वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। कबड्डी कोच संजू ने स्कूल और कॉलेजों के प्रधानाचार्यों से खिलाड़ियों को शारीरिक शिक्षकों के साथ निर्धारित समय पर स्टेडियम भेजने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें