फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दिल्ली, मथुरा से सप्लाई किए जा रहे प्रतिबंधित वन्य जीवों के अंग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दिल्ली के खारी बावली, मथुरा, बागपत के बड़ौत से वेस्ट यूपी के विभिन्न जिलों में प्रतिबंधित वन्य जीवों के अंगों के अलावा प्रतिबंधित पौधों की जड़ों आदि की सप्लाई की जा रही है। 200 से 300 ग्राम प्रतिबंधित पाउडर और अन्य ताकत संबंधी दवा 50 हजार रुपये में तक में बेची जा रही है। वन विभाग को गिरोह के संबंध में अहम जानकरी हाथ लगी है। गिरोह के कई सदस्य वन विभाग के रडार पर आ गए हैं। इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात ही वन विभाग की टीम ने शामली के बड़ा बाजार में छापा मारकर दुकान से प्रतिबंधित कोड़ी, हथजोड़ी का पौधा, लाल मूंगा, कैक्टस का पाउडर और सेंड लिजार्ड की खाल बरामद की थी। दुकानदार राजीव विरुद्ध वन्य जीव अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये जुर्माना वसूल किया गया था।
वन विभाग के डीएफओ जयदेव सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि शामली के अलावा बागपत के बड़ौत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर में एक गिरोह प्रतिबंधित वन्य प्राणियों के अंगों की तस्करी कर रहा है। दिल्ली के खारी बावली से सप्लाई की जाती है। इसके अलावा प्रतिबंधित पौधों की जड़ों को भी सप्लाई किया जाता है। वन्य प्राणियों के अंगों का प्रयोग यूनानी दवाएं को बनाने में किया जाता है। विभागीय अधिकारियों की जांच में सामने आया है कि वेस्ट यूपी के अलावा हरियाणा में जड़ी बूटियों , पूजन सामग्री की दुकानों की आड़ में वन्य प्राणियों के अंगों व बनी दवाईयों को बेचने का खेल चल रहा है।दावा किया जाता है कि इनके सेवन से गुप्त रोग खत्म हो जाएंगे और शरीर की ताकत भी बढ़ेगी। क्षेत्रीय वन अधिकारी का कहना है कि दो टीमों ने जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें