फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रूस में लापता आशू की तलाश के लिए सरकार से गुहार

Sat, 12 Sep 2026 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर लुहारी। रूस में भाषा विज्ञान की पढ़ाई करने गए हसनपुर लुहारी निवासी आशू सैनी का 30 जुलाई के बाद से परिवार से संपर्क नहीं हुआ है। बेटे की कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने अब प्रदेश और केंद्र सरकार से मामले में हस्तक्षेप की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

आशू के पिता राकेश के अनुसार आशू 14 अप्रैल 2026 को स्टडी वीजा पर रूस गया था। वहां जाने के बाद परिवार से उसकी बातचीत होती रही। 30 जुलाई को आखिरी बार करीब दो मिनट बात हुई थी। इसके बाद उसका मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। परिवार ने रूस भेजने वाले एजेंट से भी संपर्क किया। आरोप है कि एजेंट ने आशू के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी और बाद में फोन उठाना भी बंद कर दिया। परिजनों का कहना है कि उन्हें अपने बेटे की सलामती की चिंता है। उन्होंने सरकार से रूस में भारतीय अधिकारियों के माध्यम से मामले की जानकारी जुटाने और आशू की सकुशल देश वापसी के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि छात्र को बरामदगी के लिए अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें