फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गाइड लाइन के अनुसार खाद्य पदार्थ बेचने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। आगामी त्योहारों को देखते हुए व्यापारियों की बैठक हुई, जिसमें अधिकारियों ने सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार ही खाद्य पदार्थ बेचने की अपील की।
विज्ञापन

जैन स्थानक के आनन्द हाल में बुधवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल व डिस्ट्रीब्यूटर होलसेलर एसोसिएशन के तत्वाधान में खाद्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक की। बैठक में मंडलीय प्रभारी अशोक शर्मा, पंकज कुमार सहायक आयुक्त दो शामली, अश्वनी कुमार मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी, श्याम बहादुर का पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव सचिन गोयल एडवोकेट द्वारा बुके व माला पहनकर स्वागत किया गया। बैठक में आगामी त्योहारों के विषय में खाद्य सामग्रियों में सतर्कता बरतने की गाइड लाइन और स्वच्छता के साथ मानकों के अनुरूप खाद्य सामग्री बनाने व बेचने के विषय में जानकारी दी। बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों में किस स्टैंडर्ड के अनुरूप किस चीज को मिलाना है, वह कितने समय के लिए किस चीज को रखना है। इन सभी विषयों पर प्रकाश डाला। अपील की गई कि कोई भी व्यापारी किसी ऐसी चीज का निर्माण व बिक्री न करें, जो मानकों के अनुरूप न हो। कार्यक्रम में वरुण जैन, मयंक जैन, नीरज गुप्ता, बृजेश जैन, राजीव जैन, आफताब कुरैशी, विनोद नामदेव, अमित नामदेव, गुलशन खन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें