फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता : सशक्त बनकर विषम परिस्थितियों में डटकर मुकाबला करें बेटियां

विज्ञापन
स्कॉटिश स्कूल में अमर उजाला के अपराजिता के कार्यक्रम में एसएसपी, छात्राएं व स्कूल प्रबंध समिति। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। शहर के कैराना रोड स्थित स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसएसपी सुकीर्ति माधव ने छात्राओं से कहा कि कहा कि आत्म सुरक्षा और सम्मान के लिए सशक्त बने और किसी भी विषम परिस्थिति में घबराएं नहीं और डटकर मुकाबला करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस उनकी तत्काल मदद करेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को स्कूल के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसएसपी सुकीर्ति माधव, स्कूल के डायरेक्टर राजीव गर्ग व रितेश गर्ग और प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। एसएसपी ने छात्राओं से कहा कि अगर उन्हें कोई भी समस्या है तो वे उसे मन में दबाकर न रखें। अपनी चुप्पी को तोड़े और उसके बारे में अपने परिजनों या मित्रों को जरूर बताएं। कानून और नियमों की जानकारी रखें। विषम परिस्थितियों में बिल्कुल न घबराएं और आत्मसुरक्षा के लिए डटकर मुकाबला करें। पुलिस को डायल 112 पर या महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर कॉल करें, पुलिस तत्काल आपकी मदद के लिए पहुंचेगी।
शासन द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए अनेक जागरूकता कार्यक्रम चलाएं जा रहे हैं। अमर उजाला का अपराजिता जागरूकता अभियान सराहनीय है। एसएसपी ने कहा कि सोशल मीडिया व्हाट्सएप, फेसबुक ट्विटर आदि पर किसी अनजान से दोस्ती न करें, पहले उसके बारे में पूरी जानकारी करें। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की कोई परेशानी हो तो पुलिस से शिकायत करें, उनका नाम पता गोपनीय रखा जाएगा और समस्या का समाधान किया जाएगा। कार्यक्रम में स्कूल की तरफ से डायरेक्टर राजीव गर्ग, रितेश गर्ग व प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने एसएसपी को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप त्यागी, शालिनी राणा, अजय प्रताप, अमर कौशिक, तनुज कपिल, हिमांशु वत्स और पूनम सरोहा आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन सिमरन राणा ने किया।
विज्ञापन

बेटियों को जागरूक करने का सशक्त माध्यम है अपराजिता
स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने कहा कि अमर उजाला का अपराजिता अभियान प्रशंसनीय है और बेटियों को जागरूक करने का सशक्त माध्यम है। इस कार्यक्रम में बेटियों को आत्म सुरक्षा और सम्मान और कानून के बारे में जो जानकारी दी गई है। उनका निश्चित तौर पर छात्राओं को लाभ मिलेगा।
छात्राओं के सवाल, एसएसपी के जवाब
सवाल: यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी कैसे करें।
- नीति चौधरी, कक्षा 12
जवाब: यूपीएससी की परीक्षा की तैैयारी के लिए लक्ष्य बनाकर पढ़ाई शुरू करें। यूपीएससी के सिलेबस के अनुसार पूरे मन से तैयारी करें। इसके लिए लगातार पढ़ाई करें, सफलता जरूर मिलेगी।
यूपीएससी की परीक्षा में आत्म विश्वास और धैर्य बनाए रखने के लिए क्या करें।
- तनु शर्मा, कक्षा 12
यूपीएससी की पढ़ाई को कठिन न समझें, बस तैयारी में जुट जाएं। पढ़ाई के दौरान अपना सीमित दायरा रखें, मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखें। जरूरी होने पर ही इनका प्रयोग करें।
सवाल: महिलाओं को कोई परेशानी होती है तो वह पुलिस को रिपोर्ट कैसे करें।
-सिमरन, कक्षा आठ
जवाब: महिलाओं या बालिकाओं को कहीं पर जाने की जरूरत नहीं है। अपने फोन से महिला हेल्पलाइन 1090 पर कॉल करें या महिला थाने से भी संपर्क कर नियम व कानून के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं। आपका नाम पता गोपनीय रखा जाएगा और पूरी मदद की जाएगी।
सवाल: आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कैसे करें।
- शिवानी विश्वकर्मा, कक्षा 12
जवाब: इसके लिए परिवार या दोस्त का भावनात्मक सहयोग जरूरी होता है। अगर मन विचलित होता है तो परिवार व दोस्तों से बात करें। किसी खेल के माध्यम से भी ध्यान केंद्रित कर पढ़ाई मन लगाकर करें।
सवाल: अगर कोई बात हो जाती है तो मीडिया व समाज का पहले सामना करना पड़ता है, इससे कैसे बचे।
- अनुष्का कक्षा 12
जवाब: आप शिक्षित हो, कानून की जानकारी रखें, साहसी बनो और अपनी बात बिना किसी झिझक के सामने रखें। सभी परिस्थितियों का सामना करने का हौंसला रखेंगी तो कोई समस्या नहीं आएगी।
सवाल: अगर कोई गरीब है और उसके पास फोन नहीं है तो वह अपनी शिकायत कहां और कैसे करें।
- राधिका चौहान कक्षा 9
जवाब: अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस से डाक से शिकायत भेज सकते हैं। महिला थाने पर जाकर या एंटी रोमियो स्क्वायड टीम को बता सकते हैं। स्कूलों पर शिकायत पेटिका लगवाई गई हैं, उसमें अपनी समस्या लिखकर डाल दें। पुलिस समस्या का समाधान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें