फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 1734 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/कैराना। कोरोनारोधी वैक्सीन की कमी के चलते टीकाकरण प्रभावित हो रहा है। वैक्सीन की कमी के चलते शनिवार को जिले में मात्र 16 बूथों पर टीकाकरण हुआ। इन बूथों पर 2100 के लक्ष्य के सापेक्ष 1734 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि जिले में 18 प्लस के लोगों को आठ बूथों पर टीकाकरण किया गया। इन बूथों पर एक हजार लोगों के लक्ष्य के सापेक्ष 793 लोगों को टीके लगे हैं, जिनमें 693 पहली डोज का और 100 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। 79.30 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और 79 वॉयल खर्च हुईं। इसी तरह 45 प्लस के लोगों को भी आठ बूथों पर टीकाकरण हुआ। इन बूथों पर 1100 के लक्ष्य के सापेक्ष 941 लोगों को टीके लगे हैं। इनमें 350 पहली डोज के और 591 दूसरी डोज के टीके लगे हैं।
टीकाकरण का प्रतिशत 85.55 रहा और 94 वॉयल खर्च हुई। जिले में कोरोनारोधी वैक्सीन की कमी चलने के कारण टीकाकरण बूथों की संख्या कम करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात को जिले को मात्र 1600 डोज कोरोनारोधी वैक्सीन मिली थी। रविवार तक वैक्सीन की डोज और मिलती हैं, तो सोमवार को बूथों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

उधर, कैराना क्षेत्र के तीन बूथों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 209 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि शनिवार को कैराना सीएचसी पर 18 प्लस के 69 लोगों को, प्राइमरी शास्त्री स्कूल में 45 प्लस के 60 व पीएचसी कंडेला पर 45 प्लस के 80 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई।
---
218 लोगों के सैंपल लिए
कैराना। ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सीएचसी व कस्बे के विभिन्न मोहल्लों, नशा मुक्ति केंद्र कंडेला, सरस्वती स्कूल कैराना व भास्कर स्कूल में 110 लोगों की एंटीजन किट द्वारा कोरोना जांच की, जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके अलावा 108 लोगों के आरटीपीसीआर द्वारा सैंपल लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें