फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में एक और प्रवासी श्रमिक कोरोना पॉजिटिव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
एक और प्रवासी श्रमिक कोरोना पॉजिटिव मिला
विज्ञापन

शामली। जनपद में महाराष्ट्र से लौटे एक और प्रवासी श्रमिक के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। यह श्रमिक कैराना क्षेत्र का निवासी है और क्वारंटीन सेंटर में था। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग ने उसे कोविड अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी कर ली है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।
बुधवार शाम को मेरठ मेडिकल से आई जांच रिपोर्ट में प्रवासी श्रमिक कोरोना पॉजिटिव आया है। यह श्रमिक कैराना क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। अधिकारियों के मुताबिक वह 22 मई को महाराष्ट्र, से जनपद शामली में पहुंचा था। प्रशासन ने प्रवासी श्रमिक को क्वारंटीन सेंटर में रखा था। उसका सैंपल लेकर जांच के लिए मेरठ मेडिकल भेजा गया था। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि बुधवार शाम को आई सैंपल की जांच रिपोर्ट में प्रवासी श्रमिक कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह पहले से क्वारंटीन सेंटर में था। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे कोविड अस्पताल झिंझाना में शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 एक्टिव केस में पांच प्रवासी श्रमिक पॉजिटिव
दो दिन पहले 25 मई को भी महाराष्ट्र से लौटे दो प्रवासी श्रमिकों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। वे दोनों भी कैराना क्षेत्र के ही निवासी हैं। इससे दो दिन पहले 23 मई को आई जांच रिपोर्ट में भी कांधला के दो युवक कोरोना पॉजिटिव मिले थे, वे भी महाराष्ट्र से ही लौटे थे। इस तरह से जनपद में इस समय कुल कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस 11 में प्रवासी श्रमिकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें