फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43 डिग्री पारे से बेहाल, फिर भी सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं ख्याल

विज्ञापन
शामली में गर्मी और तेज धूप से बचने के लिए चेहरे को कपड़े से ढ़ककर जातीं महिलाएं। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
43 डिग्री पारे से बेहाल, फिर भी सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं रखा ख्याल
विज्ञापन

शामली। बुधवार को पारा 43 डिग्री था। गर्मी से बुरा हाल था ,लेकिन इसके बावजूद लोग सुबह सात बजते ही बाजार में खरीदारी को टूटकर पड़ते हैं। सड़कों पर जाम लगता है । पुलिस की तमाम मशक्कत के बाद भी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल नहीं रखते। बुधवार को एसडीएम और सीओ ने बाजारों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए व्यवस्था संभाली। बाजार से भीड़ को हटाया और 12 बजे के बाद भी दुकान खोलकर बैठे व्यापारियों को चेताया।
रेडीमेड शॉप पर रहा बुरा हाल
बुधवार को सुबह सात बजे से पहले ही दुकानें खुलनी शुरू हो गई थी। साढ़े सात बजे बाजार में भीड़ उमड़ने लगी थी। बुधवार को रेडीमेड कपड़ों, साड़ी शोरूम की दुकानें कई दिन बाद खुली तो इनमें ही सबसे ज्यादा भीड़ नजर आई। गांधी चौक, बड़ा बाजार ,नेहरू मार्केट में अधिकतर दुकानों पर महिलाओं की भीड़ थी। कुछ दुकानों पर तो महिलाएं एक दूसरे से सटकर खड़ी थीं। कुछ ने तो मास्क भी हटा दिए थे । दुकानदार भी चुप्पी साधे थे।
विज्ञापन

वाहनों ने बढ़ाई मुश्किल
लॉकडाउन-4 में वाहनों की छूट मिलने की वजह से शहर में जाम के हालात बनने लगे हैं। हर कोई अपनी कार, बाइक और स्कूटी से बाजार जा रहा है। इस कारण एमएसके रोड पर कई बार जाम के हालात बने और पुलिस व्यवस्था बनाने में लगी रही।
रेलवे रोड का बुरा हाल
रेलवे रोड पर अधिकांश किराना शॉप हैं। उधर, मंडी जवाहर गंज ओर मार्शगंज से रिटेल दुकानों पर जाने वाला सामान और वाहन भी इसी रोड से गुजरते हैं। इसलिए इस रोड पर भी जाम की स्थिति बनती रही। हालांकि पुलिस कर्मी यहां व्यवस्था बनाने में जुटे थे।
विज्ञापन

.एसडीएम-सीओ ने बंद कराई दुकानें
बाजार में भीड़ और कुछ लोगों के 12 बजे के बाद भी दुकानें खुलने की सूचना पर एसडीएम और सीओ सदर करीब साढे़ 11 बजे ही बाजार में पहुंच गए । दोनों अधिकारियों ने बाजार से भीड़ हटवाई। नाला पटरी मार्केट ,गांधी चौक में 12 बजे के बाद भी कुछ दुकाने खुली देख उन्होंने व्यापारियों को चेताया ।

शामली में तेज धूप से बचने के लिए छाता लगाकर जाती महिला।- फोटो : SHAMLI

शामली गांधी चौक बाजार में दुकानें बंद कराते एसडीएम।- फोटो : SHAMLI

शातली में गर्मी और तेज धूप से बचने के लिए चेहरे को कपड़े से ढ़ककर जातीं युवतियां।- फोटो : SHAMLI

शामली में फलों की खरीदारी करतीं युवतियां।- फोटो : SHAMLI

शामली में गर्मी में बच्चे को लेकर गुजरती।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें