फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में डेंगू का एक और मरीज मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली में डेंगू का एक और मरीज मिला
विज्ञापन

सप्ताह में दूसरा केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में एक सप्ताह में डेंगू का एक और केस सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हलचल मची है। नया केस शामली के मोहल्ला कलंदरशाह पंसारियान में मिला है। यहां पर महिला डेंगू पॉजिटिव मिली है। स्वास्थ्य टीम ने मोहल्ले में जाकर एंटी लार्वा व कीटनाशक का छिड़काव कराया।
जिले में डेंगू ने एक सप्ताह पहले दस्तक दी थी। चार जुलाई केे गांव जलालपुर में बुजुर्ग में डेंगू होना पाया गया था। अब मोहल्ला कलंदरशाह पंसारियान में महिला को बुखार होने पर जिला चिकित्सालय में दिखाया गया। वहां पर जांच में महिला को टायफाइड फीवर काला पीलिया पाया और प्लेटलेट्स बहुत कम रहे। आराम न लगने पर रोगी को लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज मेरठ में दिखाया गया। वहां जांच में महिला डेंगू पॉजिटिव मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ से जिला स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिलने पर शुक्रवार को स्वास्थ्य टीम मरीज के घर पहुंची और जानकारी ली। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि मरीज के घर के आसपास के क्षेत्र में एंटीलार्वा व कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया गया। आसपास के 20 घरों में लार्वा ब्रीडिंग चेक किया गया जिसमें मरीज के घर में लार्वा ब्रीडिंग पाई गई। जिसे तत्काल कीटनाशक डालकर नष्ट करा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें