फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमित हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुमित हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली/कांधला। थाना कांधला पुलिस ने गांव इस्सोपुरटील के जंगल में 15 दिन पहले युवक की हत्या में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल बाइक और मोबाइल बरामद किया गया।
कांधला थानाक्षेत्र के गांव इस्सोपुर टील के जंगल में 19 वर्षीय सुमित उर्फ तुषार उर्फ गोलू निवासी कुराड़ थाना सनौली जनपद पानीपत हरियाणा का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने चार मई को इस केस का खुलासा करते हुए हत्या की साजिश रचने के आरोप में मृतक की सगी बहन रितू, हत्या करने के आरोपी रोहित उर्फ छोटू व प्रवेश उर्फ कोली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में शामिल अन्य दो आरोपी आकाश और परिषद फरार चल रहे थे। बृहस्पतिवार को एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि हत्या में शामिल आरोपी आकाश निवासी गांव सरूरपुर जिला बागपत को कांधला पुलिस ने दिल्ली रोड कांधला से घटना में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में फरार एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें