फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ीदौलत में होने वाला सालाना जलसा स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीदौलत में होने वाला सालाना जलसा स्थगित
विज्ञापन

कांधला। कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन ने क्षेत्र में होने वाले किसी भी सामाजिक धार्मिक व अन्य कार्यक्रमों की अनुमति को देना बंद कर दिया है। इसके चलते गढ़ीदौलत मदरसे में होने वाले सलाना जलसे को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन को देखते हुए क्षेत्र में होने वाले सभी धार्मिक आयोजन रद्द होने लगे हैं। 24 मार्च को क्षेत्र के गांव गढ़ीदौलत के जामिया बदरूल उलूम मदरसे में सलाना जलसे का आयोजन प्रस्तावित था। जलसे के लिए मदरसे की प्रबंध कमेटी ने प्रशासन से अनुमति काफी समय पहले ले ली थी। शनिवार को जामिया बदरूल उलूम गढ़ीदौलत मदरसे के मोहतमिम मौलाना आकिल कांधलवी ने पत्र जारी करते हुए बताया कि कोरोना वायरस पूरी दुनिया में बहुत तेजी से फैल रहा है। हमारी सरकार ने इससे बचने के लिए सभी को अपने घरों में रहने के लिए कहा है। सरकार द्वारा बिना जरूरत के घरों से बाहर ना निकलने का आह्वान किया गया है। 24 मार्च को होने वाले जलसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अनुमति न मिलने के कारण जलसे को रद्द कर दिया गया है। देश के हालत ठीक हो जाने पर जल्द ही जसले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी नागरिकों से भीड़ से भी बचने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें