फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविदास मंदिर पर वार्षिकोत्सव मनाया गया

Sun, 10 Dec 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
विज्ञापन
programme - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
थानाभवन। कस्बे के मेला ग्राउंड स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की मूर्ति स्थापना की। वार्षिकोत्सव में रात्रि में विशाल जागरण का आयोजन किया गया। शुभारंभ नवनिर्वाचित सभासद रणवीर सिंह एवं पूर्व सभासद जनेश्वर प्रसाद ने गुरु जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। कलाकारों का स्वागत सत्कार किया गया। तत्पश्चात वंदना कर कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में विशेष गायक कलाकार शकील बाबा, सुरेंद्र सिंह, डॉक्टर संजय कुमार, बाबू राम, राम कुमार, सुभाष सैनी, जबर सिंह पेंटर आदि भक्तों ने भजनों से श्रोताओं का मन मोह लिया। गायक शकील बाबा ने भजनों के माध्यम से मंगलकारी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मानव कल्याण के लिए इज्जत प्रसिद्धि और दौलत का होना जरूरी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुहानी रहमत, संत शिरोमणि रविदास जी महाराज सत्कर्मों व ज्ञानवाणी से बरसाते रहते हैं। इसे भक्ति योग से ही प्राप्त किया जा सकता है। रात्रि में जागरण के बाद दिन में रविवार को हवन पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित सभासद रणवीर सिंह, सतीश चंद्र गुप्ता, प्रवेश कुमार, सतपाल सिंह, सुनील कुमार, राजेश, सुनील शेट्टी, राकेश ऋषि राज, ऋषि पाल, विकसित,प्रवीण कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें