फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुब्बारा दौड़ में अंकिता और विशु अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। ऊन तहसील के गांव ढिंढाली के उच्च प्राथमिक विद्यालय में क्रीड़ा प्रतियोगिताएं कराई गईं। शुभारंभ शिक्षिका प्रीति पाठक ने किया और बच्चों को बाल दिवस का महत्व बताया।
विज्ञापन

कक्षा-1 की पोस्टर पर बिंदी लगाने में वंदना, कक्षा-दो की पेपर कप से इमारत बनाने में शिवम, कक्षा-3 की पिन बॉल में दिव्या, कक्षा-4 गुब्बारा दौड़ में बालिका वर्ग में अंकिता और बालक वर्ग में विशु विजयी रहे। कक्षा-5 की चम्मच दौड़ वर्षा, कक्षा-6 की कुर्सी दौड़ में आविष, कक्षा-7 और कक्षा-8 की बालक वर्ग में शादाब ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग में कक्षा-7 और 8 की खो-खो प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें कक्षा-8 की टीम ने विजय प्राप्त की। सभी विजेताओं को प्रधानाध्यापक ऊषा वर्मा ने पारितोषिक देकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। मौके पर नीलम बालियान, लता मंगेशकर, गीता, पुष्पा, अश्वनी कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें