फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकित हत्याकांड: पति की मौत के बाद भी करवाचौथ का व्रत रखेंगी सीमा बालियान, सामने आई ये वजह

Mon, 26 Oct 2026 09:01 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

Shamli News: हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या में दो शूटरों को पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है। बाकी आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सीमा बालियान इस बार भी व्रत रखेंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से इंसाफ की मांग की है। 
विज्ञापन
अंकित बालियान की पत्नी सीमा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली के गांव बंतीखेड़ा निवासी हरियाणवी गायक अंकित बालियान की पत्नी सीमा बालियान ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट वायरल करते हुए कहा है कि वे अपने पति को इन्साफ दिलाने के लिए इस बार भी करवाचौथ का व्रत रखेंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से परिवार को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

अंकित बालियान के इंस्टाग्राम अकाउंट से वायरल पोस्ट में लिखा कि अंकित बालियान केवल एक कलाकार नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी खेलने वाले खिलाड़ी और अपनी मिट्टी से उठकर आगे बढ़ने वाले युवा थे। उन्होंने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई और अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष किया। लेकिन आज उनके परिवार के सामने ऐसा दर्द है जिसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता। 
 

एक पत्नी ने अपना जीवन साथी खोया है, एक परिवार ने अपना बेटा खोया है और उनके चाहने वाले आज इंसाफ की उम्मीद लगाए बैठे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि आज सवाल सिर्फ अंकित बालियान का नहीं, बल्कि उस परिवार को न्याय दिलाने का है, जिसकी उम्मीदें अब सरकार की कार्रवाई पर टिकी है। हमारे दर्द को समझने का प्रयास करें। सीमा बालियान ने कहा कि वे करवा चौथ का व्रत इस बार अपने पति को इंसाफ दिलाने के लिए रखेंगी।
 
विज्ञापन

ये है मामला
हरियाणवी गायक अंकित बालियान की 26 अगस्त की शाम शामली में आर्यपुरी नाला पटरी पर अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी थी। इसके पांच दिन बाद पुलिस मुठभेड़ के दौरान 50-50 हजार रुपये के इनामी सुमित और मोहित मारे गए थे। पुलिस हत्या की साजिश के आरोप में सोनीपत निवासी रोहित उर्फ लाडला को गिरफ्तार कर चुकी है। हत्याकांड में शूटर सत्यम कादियान व आर्यन संधू और मुख्य साजिशकर्ता गोगी गैंग का राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया वांछित चल रहे हैं। उधर, इस मामले में एसपी एनपी सिंह का कहना है कि वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें