26 अगस्त को जिम से निकलते समय हुई थी हत्या
गौरतलब है कि 26 अगस्त को आर्यपुरी नाला पटरी पर जिम से निकलते समय हरियाणवी गायक अंकित बालियान की चार शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो शूटर मारे गए थे। वहीं, साजिश में शामिल रोहित उर्फ लाडला जेल में बंद है।
तीन आरोपियों पर घोषित है एक-एक लाख का इनाम
हत्याकांड में सत्यम कादियान के अलावा आर्यन और मुख्य साजिशकर्ता राहुल उर्फ भोलू पर भी एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। तीनों पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। वहीं, सत्यम के नाम से संचालित सोशल मीडिया आईडी पर पोस्ट की जांच भी की जा रही है।