सुरक्षा कारणों से वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी
पंपू के संगठित अपराध से जुड़े होने के कारण उसकी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी कराने की मांग की गई थी। इसके बाद अदालत ने 10 सितंबर की तारीख तय की थी। बृहस्पतिवार को करनाल जेल से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पंपू की अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेशी कराई गई। इसके बाद उसे अंकित बालियान हत्याकांड में आरोपी बना दिया गया।
पुलिस रिमांड के लिए देगी आवेदन
अपर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि राकेश पंपू की वीडियो कांफ्रेंस के जरिए कोर्ट में पेशी हुई है। उन्होंने बताया कि अब पंपू को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के लिए अदालत में आवेदन किया जाएगा।