फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकित बालियान हत्याकांड: सामने आए नए वीडियो, 66 सेकेंड की फुटेज में मौत का मंजर, 22 सेकेंड में जिंदगी खत्म

Fri, 28 Aug 2026 06:15 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

Shamli News: शामली के बंतीखेड़ा गांव के मूल निवासी हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की चार बदमाशों ने नौ गोलियां मारकर हत्या कर दी। अब इस हत्याकांड के कुछ और वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें हत्यारे गोलियां मारकर आराम से जाते दिख रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 8
नए वीडियो में वारदात करने के बाद आराम से जाते दिखाई दे रहे चारों हत्यारे। - फोटो : अमर उजाला
हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की दो और सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इनके सामने आने के बाद वारदात की पूरी तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है। एक मिनट छह सेकेंड की फुटेज में जिम से बाहर निकलने से लेकर हमलावरों की फायरिंग और उनके फरार होने तक का घटनाक्रम कैद है। वहीं दूसरी करीब पांच मिनट चार सेकेंड की फुटेज में वारदात के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़, लोगों की बातचीत और मौके का माहौल दिखाई दे रहा है। पहली फुटेज में सबसे खौफनाक बात यह सामने आती है कि हमलावरों ने महज 22 सेकेंड के भीतर अंकित को गोलियों से छलनी कर दिया।


 
विज्ञापन

2 of 8
अंकित बालियान - फोटो : अमर उजाला
कार के पास पहुंचते ही चार युवकों ने घेरा
सीसीटीवी में अंकित बालियान जिम से बाहर निकलकर अपनी कार के पास पहुंचता दिखाई देता है। वह कार में बैग रखता है और दूसरी तरफ से बैठने की कोशिश करता है। इसी दौरान चार युवक पैदल उसकी ओर आते हैं। अंकित कुछ समझ पाता, इससे पहले ही चारों उसे घेर लेते हैं और पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर देते हैं।


 
विज्ञापन

3 of 8
अंकित बालियान - फोटो : अमर उजाला
फायरिंग के दौरान अंकित की ओर से हमलावरों को ललकारने की आवाज भी सुनाई देती है। इसके बाद हमलावर दोबारा गोलियां चलाते हैं। वारदात में 20 से अधिक राउंड फायर किए जाने की बात सामने आई है। अंकित को नौ गोलियां लगीं। पुलिस फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है।
 

4 of 8
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : अमर उजाला
भागने के बाद फिर लौटे हमलावर
फुटेज में हमलावर कुछ दूरी तक जाने के बाद दोबारा अंकित की ओर लौटते दिखाई देते हैं। इसके बाद फिर फायरिंग की जाती है। फिर चारों हथियार लहराते और गाली-गलौज करते हुए मौके से फरार हो जाते हैं।
पुलिस के अनुसार फुटेज में सुनाई दे रही बातचीत में हरियाणवी लहजा नजर आ रहा है। हमलावर वारदात के दौरान अंकित को ललकारते हुए भी दिखाई-सुनाई दे रहे हैं। पुलिस आवाज और फुटेज दोनों को जांच का हिस्सा बना रही है।
 
विज्ञापन

5 of 8
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : अमर उजाला
दूसरी फुटेज में दिखी वारदात के बाद की दहशत
इसके अलावा करीब पांच मिनट चार सेकेंड का एक और सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें फायरिंग के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटती दिखाई देती है। लोग आपस में वारदात को लेकर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। कुछ लोग घटना के बारे में जानकारी लेने के लिए मौके की ओर बढ़ते हैं, जबकि आसपास खड़े लोग पूरी घटना को लेकर चर्चा करते दिखाई देते हैं।
इस फुटेज से यह भी पता चलता है कि वारदात के बाद कुछ ही देर में घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए थे। पुलिस अब इस फुटेज को भी जांच में शामिल कर रही है, ताकि घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों और संभावित प्रत्यक्षदर्शियों की पहचान की जा सके।
 
विज्ञापन

6 of 8
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : अमर उजाला
गोलियां चलीं तो लोग बचाने के बजाय भागे
वारदात के समय नाला पटरी पर लोगों की आवाजाही जारी थी। पहली फुटेज में कई लोग घटनास्थल के आसपास से गुजरते दिखाई देते हैं। लेकिन गोलियां चलते ही अफरा-तफरी मच जाती है। एक महिला समेत कई लोग भागकर अपनी जान बचाते नजर आते हैं। कुछ दुकानदार तत्काल शटर गिरा देते हैं।
 
विज्ञापन

7 of 8
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : अमर उजाला
दोनों फुटेज बनीं पुलिस के लिए अहम
एक फुटेज में जहां हत्या की पूरी वारदात कैद है, वहीं दूसरी में घटना के बाद मौके का माहौल और लोगों की बातचीत दिखाई दे रही है। पुलिस दोनों वीडियो के साथ आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाल रही है। हमलावरों के हुलिए, आवाज, आने-जाने की दिशा और वारदात के बाद भागने के रास्ते की जानकारियां जुटाई जा रही हैं। 
 
विज्ञापन

8 of 8
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : अमर उजाला
हत्या के बाद फोन पर दी ‘काम पूरा होने’ की जानकारी
सीसीटीवी फुटेज में हमलावर वारदात के बाद बैग लेकर मौके से आराम से जाते हुए नजर आ रहे हैं। फुटेज में एक हमलावर हत्या करने के बाद फोन पर किसी से बात करता हुआ भी दिखाई दे रहा है। आशंका है कि वह फोन पर किसी को वारदात की जानकारी देते हुए ‘काम पूरा हो गया’ जैसी बात कह रहा था। पुलिस फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान और उनकी गतिविधियों की जांच में जुटी है।

ये भी देखें...
यूपी: मुजफ्फरनगर में रिटायर्ड दरोगा के घर ढाई करोड़ की चोरी, 700 ग्राम सोना, पांच किलो चांदी और नगदी ले गए
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें