बदमाशी और गैंगवार से जुड़े गीतों के जरिए युवाओं के बीच पहचान बनाने वाले हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पंजाब के गायक-कलाकार अब गैंगस्टरों के निशाने पर होने की आशंका जताई जा रही है। हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के बाद पुलिस इस पहलू को भी जांच के केंद्र में रखकर पड़ताल कर रही है।
शामली में अंकित हत्याकांड की जांच में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों पर फोकस बढ़ा दिया है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के 50 से अधिक मोबाइल नंबर और इंस्टाग्राम अकाउंट पुलिस के रडार हैं। पुलिस के अनुसार इनमें वे लोग शामिल हैं, जिनसे अंकित ने घटना से पहले करीब एक सप्ताह के दौरान फोन या सोशल मीडिया के जरिए बातचीत की थी। पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया गतिविधियों के जरिए यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अंकित लगातार किन लोगों के संपर्क में था।
खास तौर पर पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना से चंद मिनट पहले अंकित की किस युवक से फोन पर बातचीत या कहासुनी हुई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार शामली के साथ मुजफ्फरनगर, मेरठ, हरियाणा के सोनीपत और रोहतक तथा दिल्ली के खजूरी खास समेत अन्य स्थानों के लोगों की गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
2 of 17
अंकित की मौत पर बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महिला कलाकार की भूमिका भी जांच के घेरे में
पुलिस के अनुसार हत्याकांड की जांच में एक महिला कलाकार की भूमिका को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि महिला की भूमिका संदिग्ध हो सकती है। पुलिस कॉल डिटेल, सोशल मीडिया संपर्क और अन्य साक्ष्यों के आधार पर इसकी जांच कर रही है। एसपी एनपी सिंह का कहना है कि हर पहलू की जांच के बाद ही हत्या की वास्तविक वजह और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
3 of 17
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ सुराग हाथ लगे हैं, जल्द होगा खुलासा
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हत्याकांड की जांच तेजी से चल रही है। पुलिस के हाथ कुछ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं और विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
रोहतक में एक गायक से हुआ था अंकित का विवाद
करीब छह माह पहले रोहतक में किसी गायक के साथ अंकित का विवाद हुआ था। बताया गया है कि विवाद के बाद अंकित लगातार शामली के बनती खेड़ा में रहने लगा था, हालांकि अपने कार्यालय पर आता-जाता रहता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि रोहतक में हुआ विवाद कितना गंभीर था और क्या उसका कोई संबंध अंकित की हत्या से हो सकता है। अंकित की हत्या के तरीके और उससे पहले हुए विवाद ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि विवाद के बाद अंकित के संपर्क में कौन-कौन लोग रहे और क्या किसी ने उससे पुरानी रंजिश का बदला लेने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
5 of 17
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गाड़ी के शीशे में लगी गोली के निशान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पैर में चोट लगने पर कबड्डी छोड़ी, बन गए गायक
अंकित बालियान मूल रूप से शामली के बनतीखेड़ा गांव के रहने वाले थे। वह हरियाणा के सोनीपत और रोहतक में रहकर म्यूजिक इंडस्ट्री में सक्रिय हुए। गायकी की दुनिया में आने से पहले अंकित कबड्डी खेलते थे, लेकिन पैर में चोट लगने के बाद उन्होंने खेल छोड़ दिया और संगीत की ओर कदम बढ़ाया। हरियाणवी गीत भाई कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान ने उन्हें पहचान दिलाई। इसके अलावा गैंगर, बच्चे बदमाश, उत कसूत और पीटीआई जैसे गीतों से भी वह चर्चा में रहे।
बुधवार को भी वायरल हुए थे दो वीडियो
अंकित बालियान के दो अन्य वीडियो भी बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। अब एक और वीडियो सामने आने से हत्याकांड की जांच को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस सोशल मीडिया पर सामने आ रहे इन सभी वीडियो की पड़ताल कर यह पता लगाने में जुटी है कि इनमें कही गई बातों का अंकित की हत्या से कोई संबंध है या नहीं। रंगदारी मांगने, गौगी गैंग के जुड़ने और अंकित के गायकी और राजनीति में प्रवेश करने वाले सभी तथ्यों की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
7 of 17
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बदमाशी के गीतों से मिली शोहरत
गैंगस्टर के निशाने पर हरियाणवी गायक
बदमाशी और गैंगवार से जुड़े गीतों के जरिए युवाओं के बीच पहचान बनाने वाले हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पंजाब के गायक-कलाकार अब गैंगस्टरों के निशाने पर होने की आशंका जताई जा रही है। हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के बाद पुलिस इस पहलू को भी जांच के केंद्र में रखकर पड़ताल कर रही है।
8 of 17
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस सूत्रों के अनुसार अंकित हत्याकांड की जांच में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ से जुड़े संभावित एंगल को भी खंगाला जा रहा है। शामली पुलिस ने सोनीपत, रोहतक समेत हरियाणा के अन्य स्थानों की पुलिस से भी सहयोग मांगा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अंकित का किसी गैंग या उसके विरोधी गिरोह से संपर्क था या नहीं और उसके किसी गीत को लेकर किसी गिरोह में नाराजगी तो नहीं थी।
9 of 17
यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के बाद जिम में जानकारी लेते एसपी व एएसपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोड शो को लेकर भी दर्ज हुआ था मुकदमा
वर्ष 2023 में शामली में रोड शो के दौरान भी अंकित विवादों में आए थे। बिना अनुमति रोड शो करने के आरोप में उनके समेत करीब 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। वर्तमान में अंकित बनतीखेड़ा गांव में रहकर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे।
10 of 17
शामली में शव रखकर जाम के दौरान लगी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके लिए उन्होंने अलग-अलग स्थानों पर चुनाव से संबंधित पोस्टर और प्रचार सामग्री भी लगाई थी। अंकित की हत्या के बाद अब पुलिस उनकी निजी जिंदगी, संगीत जगत से जुड़े विवाद, सोशल मीडिया गतिविधियों और संभावित गैंग कनेक्शन समेत हर पहलू को जोड़कर जांच आगे बढ़ा रही है।
11 of 17
मौके पर पड़ा खोखा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धू मूसेवाला की हत्या ने खड़े किए थे सवाल
पुलिस के अनुसार पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या की जिम्मेदारी कनाडा में रह रहे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की ओर से ली गई थी, जबकि मामले में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का नाम भी सामने आया था।
12 of 17
यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब अंकित बालियान की हत्या में गोगी गैंग से जुड़े व्यक्ति की ओर से सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने के दावे के बाद पुलिस दोनों मामलों के बीच संभावित समानताओं और गैंग कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही है। पुलिस का मानना है कि गैंगवार और बदमाशी से जुड़े गीतों के कारण हरियाणा, पश्चिमी यूपी, दिल्ली और पंजाब के कुछ कलाकार अपराधी गिरोहों की नजर में आ सकते हैं।
13 of 17
अंकित की हत्या के बाद शव के पास बिलखती मां और अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोगी की हत्या के बाद गाया था गाना
पुलिस के अनुसार गोगी गैंग के सरगना जितेंद्र मान उर्फ गोगी की 24 सितंबर 2021 को दिल्ली के रोहिणी कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान हत्या कर दी गई थी। वकील के वेश में पहुंचे हमलावरों ने गोगी पर गोलियां बरसा दी थीं। जवाबी कार्रवाई में दोनों हमलावर भी मारे गए थे। गोगी की हत्या के बाद अंकित बालियान ने भाई कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान नाम से गाना गाया था। यह गाना सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हुआ था। अब वायरल पोस्ट में इसी गाने और गोगी की हत्या से जुड़ी रंजिश को अंकित की हत्या की वजह बताया गया है।
14 of 17
शामली में हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोगी गैंग ने अपराध की दुनिया में बनाई थी दहशत
गोगी गैंग की शुरुआत दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ गोगी से हुई थी। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह दिल्ली, हरियाणा और एनसीआर के कई इलाकों में सक्रिय रहा है। हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी और हथियारों से जुड़े मामलों में गिरोह के सदस्यों के नाम सामने आते रहे हैं।
टिल्लू गैंग से पुरानी और खूनी दुश्मनी
गोगी गैंग की सबसे बड़ी दुश्मनी दिल्ली के कुख्यात टिल्लू गैंग से रही है। दोनों गिरोहों के बीच रंजिश की जड़ें करीब 2010 के आसपास दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव से जुड़ी बताई जाती हैं। इस गैंगवार की सबसे चर्चित घटनाओं में से एक 2021 में रोहिणी कोर्ट में जितेंद्र मान उर्फ गोगी की हत्या रही। इसके बाद भी दोनों गिरोहों से जुड़े सदस्यों के बीच टकराव और बदले की घटनाओं की खबरें सामने आती रही हैं। इसी पुरानी गैंगवार के एंगल को पुलिस अंकित हत्याकांड की जांच में खंगाल रही है।
16 of 17
अंकित हत्याकांड के बाद जाम लगाते लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शामली से हरियाणा तक पुलिस की दबिश
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गिरोह से जुड़े संदिग्धों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। शामली के अलावा बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और मेरठ में भी पुलिस की टीमें पहुंची हैं। वहीं हरियाणा के सोनीपत, पानीपत और रोहतक में भी संदिग्धों की तलाश में दबिश दी जा रही है। एसपी ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट और वीडियो की भी तकनीकी जांच कराई जा रही है।
सीसीटीवी में कैद हत्या से पूर्व जिम से निकलते हुए अंकित
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो पीढ़ी पहले मुकुंदपुर से बनतीखेड़ा आया था परिवार
अंकित बालियान का परिवार मूल रूप से थाना तितावी क्षेत्र के गांव मुकुंदपुर का रहने वाला है। परिजनों के अनुसार करीब दो पीढ़ी पहले अंकित के दादा अपनी मां के यहां बनतीखेड़ा आकर रहने लगे थे। इसके बाद परिवार यहीं बस गया। अंकित के पिता सत्यवीर सिंह रिटायर्ड फौजी हैं। परिवार में सत्यवीर के दो भाई उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक पद पर तैनात हैं। परिवार के सदस्य पुलिस सेवा से जुड़े होने के कारण गांव में भी अंकित के परिवार की अलग पहचान रही है।