फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साए व्यापारी धरने पर बैठे

Sun, 09 Oct 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चौसाना। व्यापारी से बीच बाजार लूट के मामले में दो दिने बीतने के बाद खुलासा नहीं हुआ। जिससे गुस्साए व्यापारी वर्ग के सैकड़ों लोग बाजार बंद कर पुलिस चौकी पहुंचे और धरने पर बैठ गए। पीड़ित परिवार ने लूट का खुलासा नहीं होने पर पुलिस-प्रशासन को पलायन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


चौसाना में विगत बुधवार को भगत पुत्र सेवाराम से बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट की थी। लूट के खुलासे के लिए पुलिस ने व्यापारियों से दो दिन का समय मांगा था, लेकिन शनिवार को पुलिस की समय सीमा समाप्त हो ग्रइ। व्यापारियों ने बाजार बंद कर चौकी परिसर में धरना शुरू कर दिया। इस दौरान पीड़ित व्यापारी की तबियत बिगड़ गई।

सीओ झिंझाना धरनास्थल पहुंचे और धरना समाप्त करने के लिये व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया। पीड़ित परिवार का कहना है कि अगर लूट का खुलासा नहीं हुआ तो गांव से पलायन कर जाएंगे। उधर, सीओ झिंझाना कुलदीप कुकरेती का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है, जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। धरने में व्यापार संगठन झिंझाना के अध्यक्ष आशीष मित्तल भी शामिल हुए।
विज्ञापन


परेशान रहे लोग 
व्यापारियों ने चौसाना का पूरा बाजार बंद कर धरना दिया। जिसके कारण मूलभूत सुविधाओं से ग्रामीण हलकान रहे। मेडिकल स्टोर व निजी डाक्टरों के क्लीनिक भी बंद रहे। जिसके चलते मरीजों को अन्य जगहों पर इलाज कराना पड़ा।

पलायन करेंगे दर्जनों व्यापारी परिवार ः सरेराह लूट की वारदात से चौसाना का व्यापारी वर्ग बहुत आहत है। जिसका पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था से भरोसा बिल्कुल उठ गया। सीओ कुलदीप कुकरेती व अन्य पुलिस अधिकारियों के           सामने व्यापारी वर्ग के दर्जनों परिवारों ने रोते हुये गांव से पलायन की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें