शामली। बीएसएम स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय पीस स्काउट गाइड कैंप में दूसरे दिन एलटी प्रशिक्षक मनोज सिंधी और कमिश्नर अलका ठाकुर ने बच्चों को ध्वजारोहण में ध्वज बांधना, टेंट बनाना आदि प्रकार के पिरामिडस व स्काउट के पांच गीत सिखाए।
छात्रों ने फायर मैन लिफ्ट सीखकर बच्चों ने आपदा से बचने के उपाय सीखे व साथ ही दूसरों को प्राथमिक सहायता देने के गुण सीखें। चेयरमैन सूर्यवीर ने बताया कि कैंप के समापन समारोह में स्कूल में स्काउट चीफ कमिश्नर डॉ. एके जौहर शास्त्री (दिल्ली) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मलेशिया में होने वाले पेट्रोल लीडर ट्रेनिंग कैंप में बच्चों का चयन करेंगे।
चयनित दो बच्चों को मलेेशिया और छह बच्चों को राष्ट्रपति भवन भेजा जाएगा। प्रधानाचार्या निर्मला मलिक ने कहा कि छोटे बच्चे वातावरण व खेलकूद से ज्यादा सीखते हैं। उनका विकास सही तरीके से हो पाता है। मौके पर मनोज मलिक, नीरज, मनोज, विकास सैनी आदि रहे।