शामली । महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी कल्याण समिति और महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले बुधवार को लेकर कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना दिया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांग पूरी होने तक प्रतिदिन कलक्ट्रेट में धरना जारी रखने का एलान किया। साथ ही लखनऊ में आंगनबाड़ियों पर हुए लाठीचार्ज का भी विरोध किया।
डीएम सुजीत कुमार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए लखनऊ में लाठीचार्ज के दौरान मरने वाली दो आंगनबाड़ियों के परिवार को सरकारी नौकरी और 20 लाख देने और घायलों को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की मांग की। चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।