फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: अनिल चौधरी को मिला बेस्ट अंपायर का अवाॅर्ड, 226 मैचों में कर चुके हैं अंपायरिंग

Mon, 29 Jul 2024 05:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली जनपद के अनिल चौधरी को बेस्ट अंपायर के अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया है वह बीसीसीआई में अब तक तकरीबन ढाई सौ मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं।
विज्ञापन
अनिल चाैधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के अनिल चौधरी को दिल्ली में बेस्ट अंपायर के अवार्ड से नवाजा गया है। जिसके चलते उनके गांव व परिवार में खुशी की लहर है। 

विज्ञापन


कांधला क्षेत्र के गांव डांगरोल निवासी अनिल चौधरी वर्ष 1998 में बीसीसीआई में अंपायर के पद पर तैनात हुए थे। उसके बाद वर्ष 2013 में इंटरनेशनल के लिए चयनित हुए। वह अभी तक 226 आईपीएल मैचों में अंपायरी कर चुके हैं। जिसके चलते उन्हें आईपीएल मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने प बेस्ट अंपायर अवार्ड ऑफ दा ईयर चुना गया है।

जिसके चलते उन्हें गुरुवार को दिल्ली विधानसभा में अध्यक्ष राम निवास गोयल ने भारत रत्न डाक्टर अब्दुल कलाम ग्लोबल फाउंडेशन अवार्ड से नवाजा गया है। अवाॅर्ड मिलने से उनके गांव व परिवार में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बात करने पर अंपायर अनिल चौधरी ने बताया कि जिस दिन उन्हें अवार्ड मिलना था, उन्हें आकाशवाणी में इंडिया और श्रीलंका के मैच के दौरान कमेंट्री करने के लिए जाना पड़ा था। जिसके चलते यह अवार्ड उनके बेटे का दिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें