फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बिजली और सड़क के लिए शासन को जाएगा 25 करोड़ रुपये का एस्टीमेट

Sun, 05 Apr 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। वित्तीय वर्ष 2026-27 की नई कार्य योजना में शामली टेक्सटाइल पार्क का नए सिरे से बिजली और दस मीटर चौड़ी सड़क का लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड एस्टीमेट तैयार करेगा। 25 करोड़ रुपये का यह एस्टीमेट को अगले महीने शासन को भेजा जाएगा। शामली टेक्सटाइल पार्क के लिए 27 हेक्टयर भूमि आरक्षित है। पार्क में 15 एमएम का बिजली का उपकेंद्र, 132 केवी सिकंदरपुर बिजलीघर से 14 किमी लंबी बिजली की लाइन और तार खींचने के लिए 16 करोड़ रुपये की एस्टीमेट शासन को भेजा जा चुका है। अब 10 मीटर चौड़ी सड़क का 19 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया था।
विज्ञापन

दस मीटर सड़क की जद में बिजली के खंभे और तार शिफ्टिंग करने का बिजली विभाग का एस्टीमेट न आने से शासन को संयुक्त एस्टीमेट नहीं पहुंच पाया था। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली की सहायक अभियंता पाखी वर्मा ने बताया जिला स्तरीय जनप्रतिनिधियों की कार्ययोजना के साथ शामली टेक्सटाइल पार्क की सड़क का छह करोड़ रुपये कुल 25 करोड़ का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें