फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: क्रेडिट कार्ड पर इनामी प्वाइंट का झांसा देकर युवक से ठगी की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। साइबर ठग ने बैंक के क्रेडिट कार्ड पर रिवार्ड प्वाइंटर मिलने का झांसा देकर युवक से ठगी की कोशिश की गई। युवक के झांसे में न आने के कारण ठगी होने से बच गई।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी राजू ने बताया कि उसके पास अनजान नंबर से काॅल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि उसने बैंक से क्रेडिट कार्ड लिया है। उनके क्रेडिट कार्ड पर 14 हजार रुपये के रिवार्ड प्वाइंट हैं और वे व्हाटसएप पर लिंक भेज रहे हैं। इस लिंक पर बैंक व कार्ड संबंधी डिटेल भर दे। इसके बाद ओटीपी नंबर आएगा, उसे भी भरना है। युवक ने सतर्कता व जागरूकता के चलते लिंक पर डिटेल भरने से इन्कार कर दिया। इसके बाद भी उसके मोबाइल पर दो बार दूसरे अलग-अलग नंबरों से कॉल आई, लेकिन उसने रिसीव नहीं की। राजू ने इस मामले की शिकायत साइबर सेल से करने की बात कही है। विदित हो कि पांच दिन पहले भी रेलपार निवासी राजेश से इसी तरह साइबर ठग ने ठगी करने की कोशिश की थी। साइबर सेल प्रभारी संजीव भटनागर का कहना है कि अनजान नंबर से कॉल व लिंक को लेकर सावधानी बरतें और बिना पूरी जानकारी किए उस पर विश्वास न करें। अगर कोई ठगी होती है तो उसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें