थानाभवन। सीएए और एनआरसी के विरोध में कस्बे का बाजार बंद कराने की कोशिश की गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर लोग मौके से फरार हो गए हैं। मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है, जबकि फरार हुए लोगों की पहचान कराने की कोशिश जारी है।
थाना प्रभारी प्रभाकर कैंत्युरा ने बताया कि बुधवार सुबह करीब दस बजे कस्बे का बाजार सामान्य तौर पर खुल गया था। उसी समय कुछ लोग बाजार में पहुंचे और दुकानदारों ने एनआरसी व सीएए के विरोध में शामिल होते हुए बाजार को बंद कराने का आह्वान करने लगे। देखते-देखते कुछ ही देर में कस्बे के कई बाजार बंद हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही बाजार बंद कराने वाले लोग भी भाग गए। पुलिस ने बाजार बंद कराने वालों की तलाश शुरू कर दी। इनमें से अब तक पुलिस ने एक आरोपी युवक को हिरासत में लिया है, जबकि, उसके अन्य साथियों की पुलिस तलाश करने में जुटी हुई है।