दौड़ में अमित और हर्षी रहे अव्वल
शामली। आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर क्रास कंट्री दौड़ मुंडेट से प्रारंभ होकर विकास भवन शामली में समाप्त हुई। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
रविवार को बालक पांच किमी और बालिका वर्ग की तीन किमी दौड़ मुंडेट पुल से शुरू हुई। शुभारंभ उप क्रीड़ा अधिकारी सहारनपुर काशी नरेश यादव, जबर सिंह खेवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विकास भवन के सभागार में मुख्य अतिथि सीडीओ ने पुरुष वर्ग में प्रथम अमित पाल, द्वितीय जावेद, तृतीय कार्तिक और महिला वर्ग में प्रथम हर्षी, द्वितीय कृष्णा, तृतीय गार्गी को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया।
मौके पर उप क्रीड़ा अधिकारी सहारनपुर काशी नरेश यादव, डीडीओ प्रमोद कुमार, तत्कालीन परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त शैलेन व्यास, जिला पंचायत राज अधिकारी नंदलाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी एमएस तोमर, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अंशुल चौहान आदि मौजूद रहे। समारोह में संजीव कुमार, उस्मान अली, नेहा, जबर सिंह, सचिन कुमार पवार, सिद्धांत पवार, गुड्डन खेवाल आदि का सहयोग रहा।
शामली विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते खिलाडी- फोटो : SHAMLI