फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अमेरिकी उद्यमियों ने कहा ऑर्डर रिलीज करें, जल्द भारत आएंगे

विज्ञापन
शामली की फैक्ट्री में रिम तैयार करते कर्मचारी। सौजन्य: उद्यमी - फोटो : आबादी के बाहर पुन्नियां रोड पर लगे हैंडपंप में बर्तन लेकर पानी भरने जातीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
शामली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के माल पर टैरिफ को फिलहाल के लिए टालने की घोषणा के बाद जिले के उद्यमियों को राहत मिली है। जिले के उद्यमियों से अमेरिकी उद्यमियों ने कहा कि कि उनके रिम के जल्द से जल्द ऑर्डर रिलीज किए जाए, वह जल्द भारत भी आएंगे। करीब दो करोड़ के ऑर्डर रिलीज करने को कहा गया है, जिसको लेकर उद्यमियों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ने बाहर से आने वाली वस्तुओं पर ड्यूटी लगाने की घोषणा कर दी थी। जिससे शामली के उद्यमियों में भी खलबली मची हुई थी। यहां से अमेरिका जाने वाले रिम के करीब एक करोड़ से अधिक के ऑर्डर अमेरिका के उद्यमियों ने होल्ड करा दिए थे। अब नौ अप्रैल के ट्रंप के फैसले के बाद फिर से निर्यात बढ़ने की संभावना बढ़ गई है।

कैरियर व्हील के संचालक और आईआईए के चेयरमैन आशीष जैन, अपूर्व जैन ने बताया कि अब अमेरिका के उद्यमी लगातार ऑर्डर दे रहे हैं। वहां के उद्यमियों से बैठक का सिलसिला भी शुरू हो गया है। जल्द ही अमेरिका में वहां के उद्यमियों के साथ बैठक कर व्यापार को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। इसके लिए तारीख का निर्धारण जल्द ही कर दिया जाएगा।कहा कि चीन से माल मंगवाने पर टैरिफ अधिक लगने के कारण अमेरिका के उद्यमियों को अधिक रुपये खर्च करने होंगे। ऐसे में भारतीय उद्यमियों को व्यापार में पूरा फायदा होगा।
विज्ञापन


- कंटेनर से भेजा जाएगा माल

आशीष जैन ने बताया कि 22 अप्रैल के बाद कंटेनरों से माल को अमेरिका भेजना शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा चार करोड़ से अधिक के नए ऑर्डर मिलने की भी संभावना है। अब भारत में निर्यात बढ़ेगा। नए उद्यमी भी भारत के उद्यमियों के साथ जुड़ने शुरू हो गए हैं। कहा कि कई उद्यमियों ने जल्द भारत भ्रमण पर आने की भी बात कही है, ताकि निर्यात और भी बढ़ाया जा सके।

. कई देशों में सप्लाई किए जा रहे शामली में तैयार रिम, धुरा, माचिस और अगरबत्ती

शामली। जिले की यदि बात की जाए तो यहां पर 250 से अधिक इंडस्ट्री हैं। जिनमें 40 से अधिक इंडस्ट्री रिम धुरा की है। जबकि जिला बनने से पहले वर्ष 2011 में यहां पर करीब 50 इंडस्ट्री थीं। जिले में तैयार व्हील, रिम-धुरा की सप्लाई देश के साथ-साथ अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, स्पेन, इस्राइल, रूस आदि तक में की जाती है। व्हील 20 देशों में सप्लाई किया जा रहा है। जल्द ही 15 और अन्य देशों में भी व्हील को बेचने की तैयारी है।
इसके अलावा शामली में तैयार माचिस की सप्लाई ब्राजील के अलावा कीनिया, नाइजीरिया तक सप्लाई की जा रही है। उद्यमी अनुज गर्ग ने बताया कि उनके यहां तैयार माचिस मजबूत होती है। विदेशी भी लगातार यहां के माचिस को पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें