फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में अमीनों ने धरना दिया

Fri, 30 Dec 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते कर्मचारी । - फोटो : शामली कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते कर्मचारी ।
विज्ञापन
शामली जिले के अमीनों ने अपनी मांगो को लेकर कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। उनकी ओर से प्रमुख सचिव (राजस्व) के नाम सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम सदर एमपी सिंह को सौंपा गया। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष ओमपाल सिंह एवं जिला सचिव रतन सिह के नेतृत्व में अमीनों ने धरना दिया। उन्होंने सामयिक रूप से की गई सेवाओं को जोड़कर सेवा लाभ, सेवानिवृत्त लाभ, सवर्ग की शैक्षिक योग्यता स्नातक करते हुए पदोन्नति व्यवस्था पूर्व की तरह नायब तहसीलदार के पद पर बहाल किए जाने वर्तमान व्यवस्था की खामी को दूूर किए जाने, संवर्ग का पद का नाम परिवर्तित कर राजस्व संग्रह अधिकारी किए जाने, वसूली मानक को पूर्णतया समाप्त करते हुए समस्त संबधित की जबाबदेही तय करने, नियत यात्रा भत्ते के स्थान पर मोटरसाइकिल भत्ता देने, संग्रह अमीनों को द्वितीय प्रोन्नति वेतनमान देने की मांग की है।

धरने में कैराना तहसील अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, कैराना सचिव साजिद अली, शामली तहसील अध्यक्ष अरुण कुमार,  शामली तहसील सचिव सलेक चंद, ऊन तहसील अध्यक्ष नरेंद्र कुमार, सचिव नरेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, शौकेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, इलियास अहमद, नानूराम शिवकुमार शर्मा, शकील अहमद, आशीष कुमार, रविद्र कुमार, आशीष  शर्मा, राजेश्वर, रामपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें