फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस चालकों ने हड़ताल की चेतावनी दी

Tue, 23 Apr 2019 12:04 AM IST
Deepak Sharma शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
strike - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। एंबुलेंस के चालक ब्रजभूषण की तरफ से शहर कोतवाली में तीन नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। एंबुलेंस चालक ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि जब वह निजी अस्पताल से युवक को लेकर सीएचसी जा रहे थे, तो रास्ते में कुछ लोगों ने एंबुलेंस के शीशे तोड़ दिए और उनके साथ मारपीट की। चालक के साथ मारपीट की सूचना पर सरकारी एंबुलेंस के चालक इकट्ठा हो गए और उन्होंने मारपीट का विरोध करते हुए हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


सीएचसी में एंबुलेंस चालक का मेडिकल कराया गया। इसके बाद एंबुलेंस चालक इकट्ठे होकर कोतवाली पहुंचे और घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि चालक ब्रजभूषण की तरफ से तीन नामजद और लगभग 20 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

इस संबंध में एंबुलेंस के जिला कोआर्डिनेटर मयंक गुप्ता ने बताया कि मारपीट को लेकर एंबुलेंस चालकों ने विरोध जताया था। इसकी सूचना मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर संजय भटनागर और अन्य उच्चाधिकारियों को भेजी गई थी। सीएमओ डाक्टर संजय भटनागर ने बताया कि मारपीट करने और एंबुलेंस के शीशे तोड़े जाने का मामला उनकी जानकारी में आया है। एंबुलेंस चालक की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें