फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, चालक सहित तीन की मौत

विज्ञापन
बाबरी क्षेत्र के गांव गोंगवान जलालपुर सडक हादसे में घायल वृद्व को देखते लोग - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
बाबरी (शामली)। क्षेत्र के गांव गोगवान जलालपुर निवासी महिला की मौत के बाद उसके शव को ला रही एंबुलेंस दुर्घटना ग्रस्त हो गई। दुर्घटना में मृत महिला की मां, चाची और एंबुलेंस चालक की मौत हो गई। जबकि एक बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए। मृतका की मां और चाची मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र की रहने वाली थीं। उनके शवों को वहीं ले जाया गया।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक गोगवान जलालपुर निवासी महिला अफसाना पत्नी इरशाद काफी दिनों से बीमार चल रही थी। कुछ दिन पूर्व पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार तड़के महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के मायके एवं ससुराल के लोग उसके शव को लेकर एंबुलेंस से गांव आ रहे थे। यमुनानगर हरियाणा के कलानौर चौराहे पर एंबुलेंस व ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत हो गई, जिसमें मृतका की मां शकीला व चाची सलमा निवासी उमरपुर थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर तथा एंबुलेंस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। एंबुलेंस चालक चंडीगढ़ का ही निवासी बताया गया है।
मृतका के ससुर हबीब, जेठ दिलशाद तथा एक 12 वर्षीय बच्चा साहिल घायल हो गए हैं। अफसाना का शव गांव गोगवान लाया गया, जबकि उसकी मां और चाची के शव बुढ़ाना उनके गांव ले जाए गए। तीनों घायलों को भी उपचार के बाद गांव गोगवान लाया गया है।

बाबरी क्षेत्र के गांव गोंगवान जलालपुर सडक हादसे में घायल बालक- फोटो : SHAMLI

बाबरी क्षेत्र के गांव गोंगवान जलालपुर सडक हादसे में मृतक महिला के घर पर मौजूद लोग- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें