फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 साल से अपनी बदहाल है आंबेडकर पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
15 साल से अपनी बदहाल है आंबेडकर पार्क
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। कस्बा गढ़ीपुख्ता स्थित आंबेडकर पार्क करीब 15 सालों से बदहाल है। प्रशासन के किसी भी अधिकारी का ध्यान पार्क की बदहाल स्थिति पर नहीं गया । पार्क के आसपास रहने वाले लोग अपने पशु व वाहन पार्क में ही खड़ा कर रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 1990 में शासन ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर पार्क के लिए चार बीघा भूमि का आवंटन किया था। जिसके बाद अनुसूचित जाति के लोगों ने चंदा एकत्र कर वर्ष 1995 में पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित करा दी थी। लेकिन वर्ष 2007 में किन्हीं असामाजिक तत्वों ने बाबा साहब की प्रतिमा को खंडित कर दिया था। गढ़ीपुख्ता निवासी बाबा कमलनाथ व अनुसूचित समाज के लोगों ने घटना को लेकर धरना प्रदर्शन किया तो तत्कालीन सहारनपुर मंडलायुक्त सुरेश चंद्रा व मुजफ्फरनगर के डीएम पंकज कुमार ने बाबा साहब की नई प्रतिमा मंगवाकर उसे नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता को सौंप दी थी, लेकिन उस प्रतिमा का भी आज तक कोई अतापता नहीं है। पार्क की लगातार बदहाल हो रही स्थिति से अनुसूचित समाज के लोगों में भी आक्रोश बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें