फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला उत्पीड़न रोकने के प्रति किया जागरूक

Thu, 17 Mar 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कॉलेजों में चल रहे एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों ने महिला उत्पीड़न रोकने के प्रति जागरूकता जगाई। स्वयंसेवकों ने पोस्टर प्रदर्शनी से लोगों को जागरूक किया। 
विज्ञापन


बुधवार को राष्ट्रीय किसान महाविद्यालय में तीसरे दिन के एनएसएस शिविर का शुभारंभ डा. एमके जल्ली द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर के प्रथम सत्र में स्वयंसेवकों ने पोस्टर प्रदर्शनी लगाई। जिसमें महिला उत्पीड़न रोकने के प्रति जागरूकता जगाई गई।

इस दौरान विकास एवं पर्यावरण विषय पर भी वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। जिसमें स्वयंसेवकों ने अपने-अपने विचार रखे। शिविर के दूसरे सत्र में डा. आरपी सिंह ने स्वयंसेवकों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। इस दौरान विकास कुमार, गौरव कुमार, सागर कुमार, स्वाति सैनी, प्रियंका, मोनिका तायल, श्वेता, प्रज्ञा चौहान, वैशाली चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन


 वीवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे शिविर के चौथे दिन का शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. अमित मलिक द्वारा किया गया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों को सामाजिक कुरीतियों को रोकने के प्रति जागरूक किया। शिविर के दूसरे सत्र में स्वयंसेवकों ने स्वरचित कविताएं प्रस्तुत की। प्राचार्या डा. वेद कुमारी, डा. प्रताप कुमार, अजय तंवर, गितेश कुमार, गौतम कुमार, गुरमीत कुमार, गौरव कुमार, परवेज अहमद, डा. नीना छोकरा, डा. भूपेंद्र कुमार, कपिल कुमार गर्ग, विनय जैन मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें