फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमेशा सत्य की राह पर चलें : उपाध्याय

विज्ञापन
गढीपुख्ता में श्री राम कथा के दोरान श्रद्वांलूओ का स्वागत करते कथा वाचक राकेश उपाध्याय - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। कस्बे में मोहल्ला पूर्वी कश्यपपुरी गोगा म्हाड़ी रोड पर चल रही श्रीराम कथा में पंडित राकेश उपाध्याय ने कहा कि जब-जब धरती पर विनाश बढ़ता है, तब भगवान अवतार लेते हैं। बताया कि मनुष्य को अपने कर्मों को अच्छा करना चाहिए। हमेशा सत्य की राह पर चलना चाहिए।
विज्ञापन

कथा व्यास ने कहा कि प्रभु श्रीराम के धरा पर आने का मूल कारण है भक्ति, प्रेम, मन की सात्विक पुकार। जहां जहां धरती पर विनाश बढ़ेगा, वहीं भगवान श्रीराम अवतार लेते हैं। राक्षसों का वध कर सत्य की स्थापना करते हैं। कथा में आए सभी श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। मौके पर डॉ. श्रीनिवास, मास्टर नरेश सैनी, मंगता कश्यप, अंकुश चौधरी, राजू पंडित, मुकेश, कुलदीप, मास्टर राजवीर, चरण सिंह सैनी, अशोक बागड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें