फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

--अगेती गेहूं का अच्छा खासा हुआ उत्पादन----- --तीन से लेकर चार क्विंटल प्रति क्विंटल का आया औसत

विज्ञापन
विज्ञापन
अगेती गेहूूं का अच्छा खासा हुआ उत्पादन
विज्ञापन

शामली। जिले में अगेती गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग के बाद अच्छा खासा उत्पादन हुआ है। आंकड़े के मुताबिक जिले में कांधला- शामली और थानाभवन ब्लाक क्षेत्रों में गेहूं का अच्छा उत्पादन और यमुना खादर में सबसे कम उत्पादन हुआ है।
जिले में 49 हजार हेक्टेयर गेहूं की फसल की बुआई हुई है, जिसमें 25 प्रतिशत गेहूं की अभी तक कटाई और थ्रेसिंग हुई है। किसानों के मुताबिक धान की कटाई के बाद नवंबर और दिसंबर माह में हुई गेहूं की बुआई को अगेती, गन्ना कटाई के बाद गेहूं की कटाई को पछैती होती है। पछैती गेहू की बुआई किसान 26 जनवरी तक करते हैं। अगेती गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग के बाद उत्पादन के अच्छे खासे आंकडे़ आए हैं। शामली- थानाभवन और कांधला ब्लाक में गेहूं का अच्छा उत्पादन हुआ है।
विज्ञापन

शामली ब्लाक में धान कटाई के बाद बुआई की गई गेहूं का उत्पादन 16 से लेकर 19 क्विंटल प्रति एकड़ यानी 3.8 क्विंटल प्रति बीघा का औसत आया है। थानाभवन और कांधला ब्लाक में किसान के मुताबिक प्रति बीघा चार क्विंटल का औसत है। चौसाना क्षेत्र के खोडसमा गांव के जयवीर का कहना है कि गेहूं की कटाई और थ्रेसिग के बाद उनके खेत से काटे गए गेहूं का तीन और सवा बीघा क्विंटल प्रति बीघा गेहूं का आंकड़ा आया है।
विज्ञापन

मंडलीय भूलेख अधिकारी चक्रेश कुमार के अनुसार शामली जिले में 25 प्रतिशत गेहूं की कटाई हुई है, जिसमें क्रॉप कटिंग के आंकड़ों के मुताबिक साढे़ तीन क्विंटल बीघा का औसत निकल कर आया है। अगेती गेहूं की फसल की क्रॉप कटिंग एसडीएम-एडीएम से स्तर से कराई गई है। उन्होंने बताया कि पछैती गेहूं की फसल की कटाई 15 अप्रैल के बाद प्रारंभ होगी, जिसकी कटाई के बाद क्राप कटिंग होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें