फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने में पक्षपात का आरोप

Tue, 10 May 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
matter - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। हाथी करौदा गांव में तालाब की खुदाई के दौरान अतिक्रमण हटाने में पक्षपात का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत करके कहा कि कुछ लोगों के कब्जे छोड़े जा रहे हैं, जबकि कुछ के हटाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


सोमवार को जिलाधिकारी सुजीत कुमार स्वच्छ भारत मिशन के तहत चयनित गांव हाथी करौदा गांव में खुली बैठक करने पहुंचे। खुली बैठक में उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि गांव में कोई भी व्यक्ति खुले में शौच न जाए। वहीं, भूजल स्तर में सुधार के लिए तालाबों की खुदाई कर पानी भरवाया जाए।

इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने बताया कि गांव के तालाब से अतिक्रमण हटाने के नाम पर पक्षपात किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने उन्हें आश्वासन दिया कि तालाब की भूमि से किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा नहीं छोड़ा जाएगा, चाहे वह किसी का भी हो। इस दौरान ब्लाक प्रमुख पति जयवीर सिंह मलिक, ग्राम प्रधान सरवीर मलिक, वीरेश मलिक आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन


डीएम के कैंप कार्यालय पर पहुंचे ग्रामीण 
हाथी करौदा के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से उनके कैंप कार्यालय पर पहुंचकर मुलाकात की। पूर्व प्रधान नरेश मलिक, सुंदर सिंह, अजय सिंह, विनोद कुमार, सुरेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, ओमवीर सिंह, दीपक कुमार आदि ने बताया कि उनके गांव में तालाब की भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है।

उसकी शिकायत तहसील दिवस में भी की गई थी। पूर्व में पुलिस प्रशासन ने भी कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई की थी, जिसके चलते मामला न्यायालय में विचाराधीन है। कहना है कि अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की और न ही कब्जा हटवाया गया। तालाब की खुदाई के नाम पर अतिक्रमण हटाने में पक्षपात किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें