गढ़ीपुख्ता। पिछले दो दिन बैंक बंद रहे, बुधवार को भी ग्राहकों को कैश न होने की बात कहते हुए अधिकारियों ने बैंक से लौटा दिया था। बृहस्पतिवार को जब कुछ ग्राहक बैंक पहुंचे तथा कैश के बारे में पूछताछ की गई तो आरोप है कि वहां मौजूद बैंक कर्मचारियों ने ग्राहकों से अभद्रता की।
विधायक प्रतिनिधि मनोज राणा, अजय गिरी, मोंटी राणा, नेपाल सिंह, प्रियंका, राहुल, नितिन, रॉकी चौधरी ने एजीएम निलेश कुमार से बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों की शिकायत की है। दूसरी ओर, शाखा प्रबंधक अनुज कुमार का कहना है कि बैंक में दो दिन कार्य बंद रहा, बैंक में काम का अधिक लोड होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशान हो रही है। अधिकारियों को समस्या से अवगत कराकर जल्द से जल्द स्टाफ बढ़ाने की मांग की जाएगी, बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप निराधार है।