शामली। सेंट आरसी कालेज ऑफ हायर एजुकेशन बनत के रासेयो के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हो गया। प्राचार्य सत्येंद्र कुमार ने स्वयं सेवक-सेविकाओं से राष्ट्र सेवा के लक्ष्य को जीवन में ढालने की जरूरत है। शिविर में मोहसिन ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत, सरस्वती वंदना और लक्ष्य गीत के साथ किया गया। शिवानी, श्रेया, वैशाली व मानवी आदि स्वयं सेविकाओं ने प्रस्तुति दी। नितिन वत्स ने स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं से अपने अनुभव को साझा करते हुए उनके किए गए कार्यों की सराहना की।
गौरव शर्मा ने बताया कि रासेयो ने उनके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला और एक राष्ट्र प्रेमी होने की राह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कविता ने गीत के माध्यम से छात्रों को देश सेवा एवं रासेयो के महत्व को समझाया। प्राचार्य सत्येंद्र कुमार ने स्वयंसेवकों से कहा कि राष्ट्रसेवा के लक्ष्य को हमें शिविर के बाद भी जीवन में ढालने की आवश्यकता है और अपने विभिन्न प्रयासों के माध्यम से जीवंत रखने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम अधिकारी अनुज मलिक ने सभी स्वयंसेवकों एवं स्वयं सेविकाओं को शुभकामनाएं दीं। स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं के कुल छह समूहों में से प्रथम स्थान मोहसिन ग्रुप, द्वितीय स्थान शिवानी ग्रुप और तृतीय स्थान पर प्रेरणा ग्रुप को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
साक्षी, मनीष, मधुर आकाश, शिवानी और मोहसिन गीत, कविता, भाषण आदि से देश प्रेम और समाजसेवा के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अरविंद बालियान, शालू, श्रेया, राशिद, गौरव कुमार, संजीव कुमार मौजूद रहे।