फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिला अस्पताल में सीटी स्कैन के नाम पर वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला अस्पताल में एक बार फिर सीटी स्कैन के नाम पर रुपये वसूलने का आरोप लगाया गया है। जहानपुरा निवासी मरीज ने मंगलवार को हंगामा करते हुए सुरक्षाकर्मी पर 500 रुपये लेने का आरोप लगाया। शिकायत पर अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और तत्काल कार्रवाई करते हुए सुरक्षाकर्मी को ओपीडी से हटाकर वार्ड में भेज दिया गया। साथ ही मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई हैं।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. किशोर आहूजा ने बताया कि मरीज मोमीन ने आरोप लगाया कि सुरक्षाकर्मी अनुभव ने सीटी स्कैन कराने के नाम पर उससे 500 रुपये लिए। इस पर मरीज ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और सीटी स्कैन की मांग की। शिकायत मिलते ही सीएमएस मौके पर पहुंचे और तुरंत सुरक्षाकर्मी को हटाते हुए जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि गठित समिति की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। किसी भी हालत में अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
गौरतलब है कि अमर उजाला ने इसी वर्ष 11 जनवरी के अंक में 500 से 600 रुपये दो और बिना लाइन में लगे सीटी स्कैन करा लो शीर्षक से खबर प्रकाशित कर अस्पताल में हो रही अवैध वसूली का खुलासा किया था। उस समय दो कर्मचारियों को हटाया गया था। बावजूद इसके अब एक बार फिर वसूली के आरोप सामने आने से विभागीय अफसरों में खलबली मच गई है। अब देखना होगा कि जांच समिति की रिपोर्ट में क्या निकलकर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें