फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी मकान बिकाऊ हैं: शामली में लोगों ने आखिर क्यों दी सामूहिक पलायन की चेतावनी? दो समुदाय से जुड़ा है मामला

Fri, 20 Sep 2024 01:05 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

उत्तर प्रदेश के शामली में निर्माण कार्य रुकवाने पर बाल्मिकी समाज के लोगों ने मकानों पर लिखा-सामूहिक पलायन, सारे मकान बिकाऊ हैं। बाल्मिकी समाज के लोगों ने गंभीर आरोप लगाते हुए पलायन की चेतावनी दे दी है।
विज्ञापन
मकान बिकाऊ लिखकर दी पलायन की चेतावनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में बाल्मिकी समाज के कुछ लोगों ने सामूहिक पलायन की चेतावनी दे डाली। यहां चौसाना थानाक्षेत्र में ग्राम समाज की भूमि पर निर्माण कार्य रुकवाने और जमीन पर दूसरे संप्रदाय के लोगों द्वारा कब्जे के प्रयास का विरोध करते हुए पलायन करने का निर्णय ले लिया। 

विज्ञापन


चौसाना गांव के बाल्मिकी समाज के लोगों ने घरों पर सामूहिक पलायन, सारे मकान बिकाऊ हैं लिख दिया है। जिससे प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई है। सभी ने कहा कि जल्द ही वह पलायन कर यहां से चले जाएंगे।

दरअसल, चौसाना में दो संप्रदाय के लोगों क बीच ग्राम समाज की भूमि पर निर्माण को लेकर तनातनी चल रही है। एक पक्ष निर्माण वाली भूमि पर कुआं होने का दावा करता है जबकि दूसरा पक्ष यानी बाल्मिकी समाज के लोग प्रथम पक्ष पर निर्माण रोकने व भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाल्मिकी समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को भी मामले के विरोध में बाल्मिकी समाज ने दूसरे सम्प्रदाय के लोगों पर धमकी देने का आरोप लगाया था। साथ ही गांव से पलायन की चेतावनी दी थी। अब समाज के लोगों ने मकानों पर 'सामूहिक पलायन, सारे मकान बिकाऊ हैं' लिख दिया है।

कहा कि दूसरे संप्रदाय के लोगों के कारण वह जल्द ही पलायन कर लेंगे। चेतावनी देने वालों में कर्मवीर, सन्नी कुमार, अनुज कुमार, रिंकू शामिल रहे। एडीएम संतोष कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। टीम को गांव में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें