फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता की सेवा से मिलता है सभी तीर्थों की यात्रा का पुण्य

विज्ञापन
कांधला के गांव इस्सोपुरटील में कथा सुनती महिलाएं। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कांधला। गांव इस्सोपुर में मानव चेतना केंद्र गर्ग परिवार के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय दिव्य श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान में पांचवें दिन कथा व्यास ब्रह्म स्वरूपानंद ने कथा श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने से जीवन मे सुख शांति का समावेश होता है। धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है। जहां भी जिस समय भी श्रीमद् भागवत कथा सुनने का अवसर प्राप्त हो, इस अवसर को कभी भी नहीं छोड़ना चाहिए।
विज्ञापन

श्री महाराज जी कहा कि जिसने भी माता पिता की निस्वार्थ भाव से सेवा कर ली। समझ लो उसने सभी तीर्थों की यात्रा कर ली। माता पिता के चरणों में ही तीर्थ है। कथा के दौरान आज गोवर्धन पूजन का आयोजन किया एवं छप्पन भोग का प्रसाद वितरण हुआ। कथा में ग्राम एवं क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।इस दौरान मानव चेतना केंद्र, जियालाल गर्ग, विष्णु गर्ग, राकेश गर्ग, अमित गर्ग, पंकज गर्ग, महेंद्र अग्रवाल, शशि कश्यप, संजय मित्तल, सहित दर्जनों ग्रामीण श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें