फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन ने जीता बैडमिंटन टर्नामेंट

विज्ञापन
बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता व उप विजेता जश्न मनाते हुए। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। लायंस क्लब शामली क्रॉउन की ओर से आयोजित दो दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन ने खिताब पर कब्जा किया। फाइनल मैच में केमिस्ट एसोसिएशन को शिकस्त दी। लायंस क्लब क्राउन की ओर से विजेता-उप विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में सोमवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। पहले क्वार्टर फाइनल में केमिस्ट एसोसिएशन ने लायंस क्लब शामली हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। दूसरे मुकाबले शामली इंडस्ट्रियल एस्टेट मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन ने लायंस क्लब शामली क्राउन को 21-10 और 21-8 के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। तीसरे क्वार्टर फाइनल में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन 21-6 और 21-0 के अंतर के साथ भारतीय विद्यार्थी संगम पर जीत दर्ज कर सेमीफाइनल पहुंचा। चौथे क्वार्टर फाइनल में रोटरी क्लब स्टार और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बीच रोमांचकारी मुकाबला हुआ। अंत में रोटरी क्लब स्टार ने जीत दर्जकर सेमीफाइनल में अपना स्थान बनाया।
इस प्रकार पहला सेमीफाइनल मुकाबला शामली केमिस्ट एसोसिएशन और अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के बीच दूसरा सेमीफाइनल रोटरी क्लब स्टार और शामली इंडस्ट्रियल एस्टेट मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के बीच हुआ। दोनों ही मुकाबले बड़े रोमांचक हुए। अखिल भारतीय वैश्य सम्मेलन, केमिस्ट एसोसिएशन और साईमा 3 टीम बराबर अंकों के साथ फाइनल में प्रवेश कर गई। जहां तीनों के बीच नॉकआउट मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन ने 21-14 से साईमा को हराया। फाइनल में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन ने केमिस्ट एसोसिएशन को 21-6 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। दूसरे और तीसरे स्थान के लिए साइमा और केमिस्ट एसोसिएशन के बीच भिड़ंत हुई, अंत में साईमा के पक्ष में नतीजा रहा।
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण समारोह में नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने विजेता, उप विजेता के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही सभी संस्थाओं के अध्यक्ष को सम्मानित किया। दोनों दिन एंपायर की भूमिका में रहे अनिरुद्ध गर्ग एडवोकेट, रूपेश गुप्ता, गौरव गोयल, आदित्य चौधरी, डॉ. निलेश, राहुल तायल, कमल गोयल को भी सम्मानित किया गया। क्लब अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी । संयोजक डॉ. अर्जुन वर्मा ने प्रतियोगिता सफल बनाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. नीलेश वशिष्ठ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें