फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर चली तैयारियां, शाम को दौरा स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
दिन भर चली तैयारियां, शाम को दौरा स्थगित
विज्ञापन

शामली। उत्तर रेलवे के डीआरएम एसके जैन के शुक्रवार को होने वाले निरीक्षण की बृहस्पतिवार को तैयारियां पूूरे दिन चलती रहीं। शाम के समय दौरा स्थगित होने की सूचना मिलने से रेलवे के अफसरों ने राहत की सांस ली।
उत्तर रेलवे के डीआरएम एसके जैन का शामली, टपरी, मुजफ्फरनगर, मेरठ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कार्यक्रम शुक्रवार के लिए घोषित किया गया था। डीआरएम के निरीक्षण की तैयारियों के मद्देनजर रेलवे ट्रैक की सफाई, डिवाइडर के रंग की पुताई, सीमेंट से मरम्मत की पूरे दिन चलती रही। शाम के समय डीआरएम का निरीक्षण स्थगित होने की जानकारी मिली। निरीक्षण स्थगित होने से रेलवे के अधिकारियों कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि डीआरएम का शामली आने का कार्यक्रम स्थगित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के क्वार्टर खाली कराने के आदेश से मची खलबली
शामली। रेलवे क्वार्टर को किराये पर दिए जाने की शिकायत पर उत्तर रेलवे के जीएम ने उन्हें खाली कराने के आदेश दिए हैं। इसे लेकर जिला मुख्यालय पर रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। कई किरायेदार क्वार्टर में ताला लगाकर चले गए। उत्तर रेलवे के जीएम, डीआरएम समेत कई विभाग के अफसरों का रेलवे क्वार्टरों को खाली कराने का आदेश जैसे ही शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। रेलवे विभाग के आरपीएफ इंजीनियरिग विभाग, सिग्नल समेत कई विभागों के अफसरों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। रेलवे के क्वार्टरों को खाली करके कई किरायेदार रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें