फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी एटीएम बंद, लोग परेशान

Sun, 27 Nov 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
public news - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। नोटबंदी से परेशान लोगों को हो रही दिक्कतें दो दिन की बैंकों की छुट्टी ने और बढ़ा दी। बैंकों को यह गाइड लाइन दी गई थी कि दो दिन तक लोगों को एटीएम में पैसा डालकर कुछ राहत दी जाएगी, लेकिन यहां तो सब कुछ उलटा ही रहा।
विज्ञापन


शनिवार को महीने के अंतिम शनिवार की छुट्टी व रविवार की छुट्टी होने के कारण दो दिन बैंक बंद रहेंगे। जिसके कारण रिजर्व बैंक की गाइड लाइन के बाद बैंकों द्वारा लोगों की परेशानी कम करने के लिए एटीएम में पैसे डालने के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद भी शनिवार को शहर के किसी बैंक का एटीएम खुला नहीं मिला। 

लोगों ने सोचा था कि बैंक से 24 हजार न सही घर के खर्च के लिए ढाई हजार से काम चला लेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। शहर के सभी बैंकों के एटीएम पहले दिन ज्यादातर बंद मिले। वहीं कुछ खुले भी तो उनमें पैसा नहीं मिला।
विज्ञापन


 जिसके बाद आस पास के गांव व शहर के लोग सुबह से ही शहर में लगे सभी बैंकों के एटीएम पर दौड़े नजर आए, लेकिन जो जहां भी गया उसे मायूसी के अलावा कुछ नहीं मिला। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं आज रविवार होने के कारण भी छुट्टी रहेगी। जिसके कारण          दूसरा दिन लोगों को टेंशन देने वाला ही रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें