फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू सेना की सूचना से उड़े होश

Fri, 01 Jul 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
हिंदू सेना को लेकर अलर्ट रही पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नोएडा से अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं के कैराना आने की सूचना ने प्रशासन के पसीने छुड़ा दिए। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए शामली के कांधला क्षेत्र में जनपद के बॉर्डर पर पुलिस तैनात रही। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों को सूचना मिली थी कि नोएडा से अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना के जिलाध्यक्ष अमित चावला के नेतृत्व में 40-50 कार्यकर्ताओं का दल बृहस्पतिवार सुबह कार और दुपहिया वाहनों से कैराना आकर पलायन प्रकरण की जानकारी लेगा।

सूचना पर बृहस्पतिवार सुबह से ही दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर कांधला थाना पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। जनपद के बॉर्डर ककड़ीपुर के पास पुलिस की टीम तैनात कर दी गई तथा सीओ सिटी निशांक शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


करीब तीन घंटे तक इंतजार करने के बाद भी जब हिंदू सेना के कार्यकर्ता नहीं पहुंचे, तो पुलिस टीम कांधला लौट आई। उधर, एसपी ने गौतमबुद्धनगर के एसएसपी को पत्र भेजकर कहा था कि जिले में हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं का आना उचित नहीं है, उन्हें नोएडा में ही रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें