फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशानेबाजी में एकलव्य क्लब का दबदबा

Sun, 17 Jul 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
निशानेबाजी प्रतियोगिता में विजयी होकर लौटे एकलव्य क्लब के खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में मुनव्वर मंसूरी क्लब लिलौन द्वारा आयोजित हिंदू मुस्लिम एकता शूटिंग चैंपियनशिप में रविवार को  एकलव्य रायफल क्लब के आठ निशानेबाजों ने 12 मेडल जीतकर अपना दबदबा कायम रखा।
विज्ञापन


क्लब के कोच और संचालक संदीप नामदेव के अनुसार हर्षित मालिक ने पीप साइट रायफल व्यक्तिगत व टीम वर्ग में दो गोल्ड मेडल, सक्षम चौधरी ने भी ओपन साइट व्यक्तिगत, टीम वर्ग में दो गोल्ड मेडल, निहाल चौधरी ने ओपन साइट व्यक्तिगत में एक ब्रांज तथा टीम वर्ग में एक गोल्ड मेडल, हर्षित धीमान ने पीप साइट रायफल व्यक्तिगत में एक ब्रांज जीता।

इसके अलावा टीम वर्ग में एक सिल्वर मेडल, कृष्ण पाल ने पीप साइट टीम वर्ग में एक गोल्ड, आदित्य भारद्वाज ने ओपन साइट टीम वर्ग में एक गोल्ड तथा यश शर्मा व संयम खैवाल ने ओपन साइट टीम वर्ग 1-1 सिल्वर मेडल प्राप्त किया।  सभी निशानेबाजों ने सभी  मेडल 10 मीटर एयर रायफल पीप साइट तथा ओपन साइट में जूनियर और सब जूनियर वर्ग में प्राप्त किए।
विज्ञापन


रविवार को क्लब पहुंचने पर क्लब के डायरेक्टर सलिल द्विवेदी और सुरेश शर्मा ने क्लब के निशानेबाजी कोच संदीप नामदेव एवं सभी निशानेबाजों का स्वागत किया। मौके पर क्लब के अध्यक्ष डॉ. पवन नामदेव उपाध्यक्ष  प्रमोद नामदेव, क्लब के संरक्षक अरविंद जैन, केके शर्मा, रमेश धीमान समेत अन्य लोग  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें